शहादत पर गर्व, सेना में सेवा करना हमारे खून में है: राजौरी में शहीद हुए सैनिक के चाचा
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए हवलदार अब्दुल माजिद के चाचा मोहम्मद युसुफ ने कहा है कि उनकी शहादत पर हमें गर्व है और सेना में सेवा करना हमारे खून में है। उन्होंने कहा, "हमारे परिवार के 30 से 40 सदस्य ऐसे हैं जो भारतीय सेना में सेवारत हैं या फिर सेवानिवृत्त हो चुके हैं।"