शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब ने निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने का किया एलान
दिवंगत पूर्व सांसद व बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब ने रविवार को एक कार्यक्रम में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि सिवान से वह या उनका बेटा ओसामा शहाब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। पूर्व में आरजेडी से लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं हेना ने कहा कि उन्हें आरजेडी से नाराज़गी नहीं है और सभी दलों से उनके संबंध अच्छे हैं।