शहीद भगत सिंह के गांव में पंजाब के सीएम पद की शपथ लूंगा: 'आप' के सीएम उम्मीदवार मान
पंजाब विधानसभा चुनाव के रुझानों में 'आप' को बहुमत मिलने के बीच पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा है कि वह राजभवन की जगह शहीद भगत सिंह के गांव खटकर कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा, "किसी भी सरकारी दफ्तर में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं लगेगी...शहीद-ए-आज़म भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी।"