शहीद सीआरपीएफ जवान के परिजन से मिले एमपी सीएम, ₹1 करोड़ की आर्थिक मदद का किया वादा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बीते दिनों आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए छिंदवाड़ा निवासी सीआरपीएफ जवान कबीर दास के परिजन से शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजन को ₹1 करोड़ की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा किया।

Load More