पूर्व BJP प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला से ज़मीन पर गिराकर की गई मारपीट, रियलिटी शो का वीडियो आया सामने
पूर्व बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला के साथ वेब रियलिटी शो 'राइज़ ऐंड फॉल सीज़न 2' में कथित तौर पर कंटेस्टेंट सिवेट तोमर ने हाथापाई की जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, शहज़ाद लगातार स्वरा भास्कर और सिवेट तोमर पर निशाना साध रहे थे जिसके बाद सिवेट ने आपा खोया। वीडियो में स्वरा और अन्य प्रतिभागी बीच-बचाव करते भी दिखे।