शांत रहो, तुम्हारे घर ना आ जाए ईडी: लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर बीजेपी सांसद लेखी
लोकसभा में गुरुवार को दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के दौरान विपक्षी सांसदों के हंगामा करने पर बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने मज़ाक में कहा, "शांत रहो, कहीं तुम्हारे घर ना ईडी आ जाए।" वहीं, लेखी ने ₹40 करोड़ खर्च कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास का रेनोवेशन किए जाने पर उन्हें 'शीश महल का नवाबज़ादा' बताया।