शाओमी इंडिया के ऑफलाइन रिटेल डायरेक्टर ने टैक्स चोरी की जांच के बीच दिया इस्तीफा
शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ऑफलाइन रिटेल डायरेक्टर सुनील बेबी ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के अनुसार, "सुनील...ने निजी कारणों से कंपनी छोड़ने का...फैसला किया है।" गौरतलब है, शाओमी के खिलाफ कथित टैक्स चोरी की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हाल ही में ₹5,551 करोड़ ज़ब्त करने की कार्रवाई पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।