शाकिब अल हसन ने एक इवेंट के दौरान गुस्से में फैन को टोपी से कई बार मारा, वीडियो आया सामने
बांग्लादेशी ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन को चट्टोग्राम में एक प्रमोशनल इवेंट में गुस्सा आ गया और उन्होंने टोपी से एक फैन की पिटाई कर दी जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में फैन्स शाकिब को घेरे हुए दिख रहे हैं। इसके बाद क्रिकेटर किसी से टोपी लेकर एक फैन को टोपी से कई बार मारते दिख रहे हैं।