शादी करने से मना करने पर युवती ने झारखंड में अपने बॉयफ्रेंड की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
पलामू (झारखंड) में अंजलि नामक 20-वर्षीय युवती ने शादी से इनकार करने पर कुल्हाड़ी से काटकर अपने 24-वर्षीय बॉयफ्रेंड धरमेन की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, अंजलि ने धरमेन को एक सुनसान जगह बुलाया और उसके सो जाने के बाद हत्या कर दी। बकौल पुलिस, अंजलि ने हत्या के बाद शव झाड़ियों में छिपा दिया था।