शादी का झूठा वादा कर आपसी सहमति से किया गया सेक्स कानूनन रेप नहीं है: ओडिशा हाईकोर्ट
ओडिशा हाईकोर्ट ने कहा है कि शादी का झूठा वादा कर आपसी सहमति से किए गए सेक्स को कानूनन रेप नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने रेप के एक आरोपी की ज़मानत पर सुनवाई में यह टिप्पणी की। आरोपी ने शादी की आड़ में एक महिला संग कथित तौर पर यौन संबंध बनाए और उसे छोड़कर भाग गया था।