शादी का प्रपोज़ल ठुकराने पर छत्तीसगढ़ में शख्स ने बाल पकड़कर नाबालिग को घसीटा; हुआ अरेस्ट
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक 47-वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर शादी का प्रपोज़ल ठुकराने पर एक नाबालिग को धारदार हथियार से पीटा और बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल पुलिस, घटना सामने आते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता आरोपी की दुकान में ही काम करती थी।