शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर आंध्र में शख्स ने की लड़की की गला रेतकर हत्या
काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) में जी.वी. सूर्यनारायण नामक शख्स ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर 22-वर्षीय युवती की शनिवार को कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी पिटाई की। बकौल पुलिस, सूर्यनारायण ने कहा कि वह युवती से प्रेम करता था।