शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर दिल्ली में शख्स ने महिला पर फेंका तेज़ाब, आरोपी अरेस्ट

दिल्ली के बवाना में 3 नवंबर को एक शख्स ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर 26-वर्षीय विवाहित महिला के चेहरे पर तेज़ाब फेंक दिया। बकौल पुलिस, आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूल कर बताया कि उसने एक देसी पिस्तौल खरीदी थी और महिला के पति को गोली मारने की योजना बनाई थी।

Load More