शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर बेंगलुरु में शख्स ने सरेआम 15 बार चाकू मारकर की प्रेमिका की हत्या

बेंगलुरु में एक 35-वर्षीय कैब ड्राइवर ने शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर 42-वर्षीय प्रेमिका की शनिवार को कथित तौर पर सरेआम 15 से अधिक बार चाकू मारकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, वारदात के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। गौरतलब है, महिला के दो बच्चे हैं और हाल ही में उसके पति की मौत हो गई थी।

Load More