शादी का मुहूर्त रात 10 बजे का था, जेट लैग के चलते निक का परिवार झपकी ले रहा था: प्रियंका
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 'ब्रिटिश वोग' को बताया है कि हिंदू रीति-रिवाज़ों से हुई उनकी शादी का मुहूर्त रात 10 बजे का निकला था। उन्होंने कहा, "(पति व सिंगर) निक जोनस के परिवार वाले अमेरिका से आए ही थे और उन्हें जेट लैग था। निक अपने परिवार को घूर रहे थे क्योंकि वे सभी नींद में झपकियां ले रहे थे।"