शादी के 11 साल बाद अलग हुए अभिनेत्री ईशा देओल और भरत तख्तानी

अभिनेत्री ईशा देओल और बिज़नेसमैन भरत तख्तानी ने शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। उन्होंने 'दिल्ली टाइम्स' को बताया, "हमने पारस्परिक सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। जीवन में इस बदलाव के ज़रिए हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हमारे दोनों बच्चों का हित होगा।" दोनों की 2 बेटियां राध्या (6) और मिराया (4) हैं।

Load More