शादी के 17 साल बाद कपल को जन्मे दोनों बच्चों की भी वडोदरा के नाव हादसे में हुई मौत

वडोदरा (गुजरात) में एक कपल के दोनों बच्चों की भी नाव हादसे में मौत हो गई जिनका जन्म शादी के 17 साल बाद हुआ था। मरने वाले 12 छात्रों में उनका दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला बेटा और तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी शामिल थी। एक रिश्तेदार ने कहा, "उन्होंने वर्षों तक मंदिरों में मन्नत मांगी...तब बच्चे हुए थे।"

Load More