शादी के 7 दिन बाद पत्नी को जयपुर में फिल्म दिखाने ले गया शख्स, इंटरवल में हुई फरार
शादी के 7-दिन बाद जयपुर (राजस्थान) में हनीमून के दौरान एक शख्स अपनी पत्नी को फिल्म दिखाने ले गया लेकिन इंटरवल के दौरान जब वह खाने-पीने का सामान लेने गया तो नई नवेली दुल्हन सिनेमाघर से फरार हो गई। कुछ घंटों बाद जयपुर के एक थाने पहुंची महिला ने बताया कि उसे शुरुआत से ही यह शादी पसंद नहीं थी।