शादी के दिन थाईलैंड में दूल्हे ने दुल्हन व 3 अन्य की गोली मारकर की हत्या, फिर की आत्महत्या
थाईलैंड में 29-वर्षीय पैरा-ऐथलीट व पूर्व सैनिक चतुरोंग सुकसुक ने अपनी शादी के दिन दुल्हन और 3 अन्य की गोली मारकर हत्या कर दी और आत्महत्या कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, सुकसुक ने कार्यक्रम के दौरान 44-वर्षीय दुल्हन, उसकी 62-वर्षीय मां व 38-वर्षीय बहन को गोली मार दी। 2 मेहमानों को भी गोलियां लगीं जिनमें से एक की मौत हो गई।