शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आईं ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू

बैडमिंटन कोच मथायस बोई से शादी करने के बाद अभिनेत्री तापसी पन्नू पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आई हैं। प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी की शादी के रिसेप्शन में शिरकत करने पहुंचीं तापसी लाल साड़ी व लाल चूड़ियां पहने हुए नज़र आईं और पैपराज़ी ने उन्हें शादी की बधाई दी। तापसी और मथायस ने मार्च में शादी की थी।

Load More