शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आए जैकी भगनानी व रकुल प्रीत
ऐक्ट्रेस रकुल प्रीत और अभिनेता जैकी भगनानी बुधवार को गोवा में शादी के बाद शादीशुदा कपल के तौर पर पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस दौरान रकुल प्रीत व जैकी भगनानी ने पैपराज़ी के लिए पोज़ दिए। वीडियो में पैपराज़ी कपल को शादी की बधाई देते सुनाई दे रहे हैं।