शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आए रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम
अभिनेता रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री लिन लैशराम शादी के बाद गुरुवार को पति-पत्नी के तौर पर पहली बार सार्वजनिक रूप से नज़र आए। रणदीप और लिन ने बुधवार को मणिपुर में परिजन व करीबी दोस्तों की मौजूदगी में मैतई रीति-रिवाज से शादी की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा था, "आज से, हम एक हो गए।"