शादी के बाद मुंबई लौटे पुलकित और कृति, एयरपोर्ट पर पैपराज़ी ने गाया 'मुबारक हो तुमको...' गाना
अभिनेता पुलकित सम्राट और अभिनेत्री कृति खरबंदा शादी के बाद बुधवार को मुंबई लौट आए। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वे एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। वहीं, इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराज़ी ने उनका स्वागत करते हुए 'मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी' गाना गाया।