शादी के रिसेप्शन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में कमरे में मृत मिला नवविवाहित जोड़ा
छत्तीसगढ़ के रायपुर में शादी के रिसेप्शन से ठीक पहले एक नवविवाहित जोड़ा अपने घर के एक कमरे के अंदर मृत मिला है। पुलिस को संदेह है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद पति ने आत्महत्या करने से पहले पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, दूल्हे की मां ने दुल्हन की चीखें सुनी थीं।