शादी के लिए मना करने के बाद वॉट्सऐप पर मुझे अश्लील मेसेज भेज रहा शख्स: यूपी की युवती
गोंडा (यूपी) में एक युवती ने आरोप लगाया है कि शादी के लिए मना करने पर एक शख्स उसे वॉट्सऐप पर अश्लील मेसेज भेज रहा है। युवती ने कहा कि आरोपी से उसकी शादी तय हुई थी लेकिन उसकी नशे की आदत के चलते युवती ने शादी करने से मना कर दिया था। आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।