शादी न होने से परेशान हूं, मेरी शादी करवा दीजिए: यूपी पुलिस से 30 वर्षीय शख्स
जालौन (उत्तर प्रदेश) के शाहिद शाह नामक शख्स ने पुलिस को सौंपे प्रार्थना पत्र में लिखा है, "मेरी उम्र 30-वर्ष हो चुकी है लेकिन मेरी शादी नहीं हुई...मैं काफी समय से परेशान हूं। महोदय मेरी शादी करवाई जाए।" शख्स ने लिखा, "मैं वचन देता हूं कि मैं अपने जीवनसाथी का सदैव खयाल रखूंगा...सभी प्रकार की मुसीबतों में उसका साथ दूंगा।"