शादी में गुलाब जामुन पैक करने को लेकर हुए झगड़े के बाद पुणे में केटरिंग मैनेजर को पीटा गया
पुणे (महाराष्ट्र) में एक शादी समारोह में गुलाब जामुन पैक करने को लेकर हुए विवाद के बाद 28 वर्षीय केटरिंग मैनेजर की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गया। चार लोगों पर दर्ज कराई गई एफआईआर में पीड़ित ने कहा कि दूसरे समारोह के लिए रखी गई मिठाई को वहां मौजूद लोग लेकर जा रहे थे।