शादी में डीजे को लेकर पंजाब में दूल्हे व दुल्हन के परिवारों के बीच हुई लड़ाई, सामने आया वीडियो
मोहाली (पंजाब) में एक शादी में दूल्हा और दुल्हन के परिवारों के बीच लड़ाई हो गई जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, झगड़ा डीजे पर अपने पसंदीदा गाने बजाने को लेकर शुरू हुआ। वीडियो में लोगों को एक दूसरे को मुक्का मारते देखा जा सकता है और इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की खबर है।