शादी में दूल्हे के 'धोती-कुर्ते' की जगह 'शेरवानी' पहनने पर एमपी में हुई हिंसक झड़प व पथराव
धार (मध्य प्रदेश) में एक दूल्हे द्वारा शादी में शेरवानी पहनने पर उसके और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया। बकौल पुलिस, इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के साथ कथित तौर पर मारपीट की और पथराव किया। दरअसल, दुल्हन के रिश्तेदारों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार दूल्हे को धोती-कुर्ता पहनकर रस्में करने को कहा था।