शादी में पत्नी संग अपने 2 छोटे भाइयों को नाचते देख शख्स ने छत्तीसगढ़ में की दोनों की हत्या
कबीरधाम (छत्तीसगढ़) में एक शादी समारोह के दौरान नशे में धुत एक शख्स ने अपने 2 छोटे भाइयों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, अपनी पत्नी को दोनों भाइयों और परिवार के अन्य लोगों के साथ डांस करते देख उसे गुस्सा आ गया था। घटना में उसका बड़ा भाई और एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हैं।