शादी समारोह में हाथियों का झुंड घुसने पर पश्चिम बंगाल में बाइक से भागे दूल्हा-दुल्हन
झारग्राम (पश्चिम बंगाल) में एक शादी समारोह में हाथियों का झुंड घुस गया जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन को मोटरसाइकल से भागना पड़ा। दुल्हे ने कहा, "हमने मेहमानों से समारोह स्थल खाली करने व...कहीं और शरण लेने का अनुरोध किया।" उसने आगे कहा, "मेरे भतीजों ने मेरी और मेरी पत्नी की वहां से निकलने और बाइक पर घर जाने में मदद की।"