शादी से इनकार करने पर शख्स ने की यूपी में 14 वर्षीय लड़की की गला दबाकर हत्या
उत्तर प्रदेश के हाजीपुर गांव में सोनू बंजारा नामक शख्स ने पड़ोस में रहने वाली प्रियांशी (14) नामक किशोरी की रविवार को गला दबाकर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल पुलिस, प्रियांशी पिछले शनिवार से लापता थी और रविवार को उसका शव गन्ने के खेत से मिला।