शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन की हरियाणा में सड़क हादसे में हुई मौत
फरीदाबाद (हरियाणा) में सोमवार को एक युवती की अपनी शादी से कुछ घंटे पहले सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में घायल हुए उसके सगे और चचेरे भाई की हालत गंभीर है। बकौल रिपोर्ट्स, हल्दी की रस्म के बाद युवती एक अन्य रस्म के लिए मंदिर जा रही थी तब उसकी कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई थी।