शादी से पहले पत्नी संग देखी फिल्म 'राजा रानी' की याद अब भी ताज़ा है: अरबपति अनिल अग्रवाल
अरबपति उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने 'X' पर अपनी पत्नी किरण संग तस्वीर शेयर कर लिखा है, "मैंने और किरण ने कई फिल्में साथ-साथ देखी हैं लेकिन हमने राजेश खन्ना की 'राजा रानी' पटना...में देखी थी, वो आज भी याद है।" उन्होंने कहा, "यह बात उन दिनों की है जब मेरी किरण से सगाई हो चुकी थी...लेकिन शादी नहीं हुई थी।"