शादीशुदा प्रेमी से मिलने बांग्लादेश से राजस्थान पहुंची महिला, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
ढाका (बांग्लादेश) से उम्मे हबीबा नामक एक 32-वर्षीय महिला करीब 2200 किलोमीटर का सफर कर अपने शादीशुदा प्रेमी रोशन सिंह से मिलने अनूपगढ़ (राजस्थान) पहुंची है। बकौल रिपोर्ट्स, हबीबा और रोशन की दोस्ती सोशल मीडिया के ज़रिए हुई थी और हबीबा 6 महीने का टूरिस्ट वीज़ा लेकर भारत आई है। पुलिस फिलहाल हबीबा और रोशन से पूछताछ कर रही है।