शानदार जेस्चर: भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी के जाने पर शोएब अख्तर
पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप-2023 का फाइनल हारने के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने को 'शानदार जेस्चर' बताया है। बकौल शोएब, पीएम ने खिलाड़ियों के साथ अपने बच्चों की तरह व्यवहार किया और मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा, "यह संदेश था कि भारत...भारतीय टीम के साथ खड़ा है।"