शाम 7 बजे दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलने के बीच मंगलवार शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीता है।