शारदा सिन्हा और खान सर समेत कई दिग्गजों को 'बिहार केसरी सम्मान' से नवाज़ा गया
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद्म भूषण से सम्मानित लोकगायिका शारदा सिन्हा और शिक्षक खान सर समेत चिकित्सा, सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले कई दिग्गजों को 'बिहार केसरी सम्मान' से नवाज़ा है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शांति राय, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार और डॉक्टर विजय प्रकाश को भी सम्मानित किया गया।