शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता ने शेयर किया 'सूअर के साथ कुश्ती ना लड़ें' कोट
शार्क टैंक इंडिया की जज विनीता सिंह की कंपनी के प्रतिस्पर्धी मेकअप ब्रैंड में निवेश न करने को लेकर आलोचना के बीच शो की जज नमिता थापर ने ट्विटर पर कोट शेयर किया है। उसमें लिखा है, "मैंने बहुत पहले सीखा था- कभी सूअर के साथ कुश्ती ना लड़ें...आप गंदे हो जाते हैं जबकि सूअर को यह पसंद आता है।"