शार्क टैंक के पीयूष बंसल ने शेयर किया जुगाड़ू कमलेश के फाइनल प्रोडक्ट का वीडियो
शार्क टैंक इंडिया सीज़न-1 के कंटेस्टेंट कमलेश घुमारे (जुगाड़ू कमलेश) ने शो के जज पीयूष बंसल से मुलाकात कर उन्हें अपने प्रोडक्ट का फाइनल प्रोटोटाइप दिखाया। बंसल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कमलेश ने कहा कि फाइनल प्रोडक्ट तेज़, हल्का और ऑटोमैटिक है। बंसल ने खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने वाली कमलेश की ट्रॉली में निवेश किया था।