शार्दुल ठाकुर ने शेयर कीं अपनी हल्दी की रस्म की तस्वीरें
भारतीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपनी हल्दी की रस्म की तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा, "हमारी हल्दी खुशियों से भरी थी।" शार्दुल की तस्वीरों पर धनश्री और मिचल जॉनसन समेत कई हस्तियों ने बधाई दी है। गौरतलब है कि शार्दुल ठाकुर ने ऑन्ट्रप्रेन्योर मिताली पारुलकर से 27 फरवरी को मुंबई में शादी की थी।