शार्दुल समेत 5 खिलाड़ियों को आईपीएल 2023 से पहले रिलीज़ करेगी दिल्ली कैपिटल्स: रिपोर्ट्स
'पीटीआई' के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स खिलाड़ियों को रिटेन करने की समयसीमा (15-नवंबर) खत्म होने से पहले 5 खिलाड़ियों को रिलीज़ करेगी। बकौल रिपोर्ट, इनमें शार्दुल ठाकुर, के.एस. भरत, टिम साइफर्ट, मंदीप सिंह और अश्विन हेब्बार शामिल हैं। फ्रैंचाइज़ी ने शार्दुल को ₹10.75 करोड़ में खरीदा था और उन्होंने आईपीएल 2022 में 9.78 की इकॉनमी रेट से 15-विकेट लिए थे।