शाह ने कश्मीर में आतंकी हमलों में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजन को नियुक्ति पत्र सौंपे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में शहीद हुए 4 पुलिसकर्मियों के परिजन को नौकरी नियुक्ति पत्र सौंपे। गृह मंत्री ने आतंकी घटनाओं में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कर लिखा, "जम्मू-कश्मीर पुलिस के त्याग व बलिदान को पूरा देश सलाम करता है।"