शाह से नहीं डरता, मर्द का एक पैर 24 घंटे जेल में होता है: बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन
भोजपुर (बिहार) में गुरुवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि वह (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह से नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा, "डर जिससे डरता है, उसका नाम आनंद मोहन है। जेल में बिस्तर छोड़कर आया हूं। मर्द का एक पैर 24 घंटे जेल में होता है। मैं डरने वाला नहीं, लड़ने वाला हूं।"