शाहजहां शेख से जुड़े ज़मीन हड़पने के मामले में ईडी ने संदेशखाली में कई जगहों पर मारा छापा
ईडी ने शाहजहां शेख से जुड़े ज़मीन हड़पने के मामले में गुरुवार को संदेशखाली (पश्चिम बंगाल) में कई जगहों पर छापेमारी की। ईडी की टीम ने शेख के ईंट भट्ठे पर भी छापा मारा है और उसके साथ केंद्रीय सुरक्षा बल की टीम मौजूद है। शेख पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न व संदेशखाली में ज़मीन हड़पने का आरोप है।