शाहरुख अपने ऐब्स दिखाने में शर्मा रहे थे: 'पठान' के गाने को लेकर कोरियोग्राफर बॉस्को
कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने गुरुवार को ऐक्टर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' के 'झूमे जो पठान' गाने की शूटिंग की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। बॉस्को ने कहा, "मैं खुशकिस्मत हूं कि यह तस्वीर ले पाया क्योंकि मुझे पता है कि आप इसे खिंचवाने में बहुत शर्मा रहे थे। आप अपने ऐब्स दिखाने में भी शर्मा रहे थे।"