शाहरुख अपने बेटे की गिरफ्तारी को उछालना नहीं चाहते थे इसलिए चुप रहे: उनके दोस्त विवेक
अभिनेता विवेक वासवानी ने ड्रग्स केस में अपने पुराने दोस्त व अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर बातचीत की है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है...वह इस मामले को उछालना नहीं चाहते थे।" विवेक ने कहा, "शाहरुख, उनकी पत्नी गौरी या बेटी सुहाना ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा...इसे ही गरिमा बनाकर रखना कहते हैं।"