शाहरुख के खिलाफ दमदार विलेन चाहिए था, जॉन ही पहली पसंद थे: 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ
फिल्म 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा है कि वह फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ दमदार विलेन चाहते थे। उन्होंने कहा, "जॉन (अब्राहम) हमारी पहली और एकमात्र पसंद थे...मुझे यह देखकर खुशी हो रही है...लोगों ने जॉन को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया दी है।" बकौल निर्देशक, फिल्म में शाहरुख और जॉन की दुश्मनी को देखना बेहद रोमांचक होगा।