शाहरुख खान अभिनीत 'जवान' का वोट देने से पहले सवाल पूछने से संबंधित सीन हुआ वायरल
शाहरुख खान अभिनीत 'जवान' का वोट देने से पहले सवाल पूछने से संबंधित सीन वायरल हो गया है। 'जवान' में शाहरुख का किरदार कहता है, "जो आपसे वोट मांगने आए…उससे पूछो…अगले 5 साल तक तुम मेरे लिए क्या करोगे? मेरे बच्चों की शिक्षा के लिए क्या करोगे?...5 साल तक मेरे देश को आगे बढ़ाने के लिए क्या करोगे?"