शाहरुख खान की 'जवान' ने एक दिन में सबसे ज़्यादा कलेक्शन का बनाया रिकॉर्ड
सैकनिल्क डॉट कॉम के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने भारत में रविवार को ₹81 करोड़ का कलेक्शन कर एक दिन में सबसे ज़्यादा कमाई का रिकॉर्ड बना लिया। इससे पहले फिल्म ने एक दिन के अंदर विदेशों में ₹144.22 करोड़ का कलेक्शन किया था। 'जवान' ने पहले दिन भारत में ₹75 करोड़ कमाए थे।